फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने ठेकेदारों से लूटे आठ लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने ठेकेदारों से लूटे आठ लाख
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
भरतकूप/शिवरामपुर। इलाहाबाद से भरतकूप गिट्टी खरीदने जा रहे ठेकेदारों को शिवरामपुर के पास अज्ञात बाइक सवारों ने तमंचे की नोक पर लूट लिया। घटना की जानकारी पर अपर एसपी, सीओ व चौकी प्रभारी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर संदिग्धों से पूछताछ की है। पुलिस के अनुसार मामला पूरी तरह से संदिग्ध है। कथित रूप से लुटे ठेकेदार सही जानकारी न देकर गुमराह कर रहे हैं।
इलाहाबाद निवासी ठेकेदार मंजीत ठाकुर, अल्ताफ व सादाब समेत कुल पांच लोग निजी वाहन से शनिवार को भरतकूप जा रहे थे। मंजीत ठाकुर ने बताया कि वह सब आठ लाख रुपये लेकर गिट्टी खरीदने जा रहे थे। शिवरामपुर के पास चाय पीने के लिए रूके। इसी बीच एक अज्ञात बाबा मिला और उसने लैना बाबा मंदिर के दर्शन करने के बाद जाने को कहा। इसके बाद वह लैना बाबा पहुंचे तो बाबा ने एक दूसरे बाबा की ओर इशारा कर कहा कि साथ ले जाओ तो शार्टकट रास्ते से भरतकूप पहुंच जाओगे। कुछ दूर जाने पर उस बाबा ने जंगल के रास्ते वाहन मुडवाया कुछ दूरी पर एक पुलिया के पास वाहन खड़ा कर वह लोग बाहर निकले। आसपास का नजारा देख लौटने की योजना बना रहे थे तभी बाइक से तीन युवक आए। कुछ देर बाद ही एक और बाइक से दो युवक आए। सभी ने तमंचा दिखाकर उनके पास रखे आठ लाख रुपये लूट लिए। इसके बाद भाग जाने को कहा। जिसकी सूचना शिवरामपुर पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी होते ही अपर एसपी बलवंत चौधरी, सीओ विजयेंद्र द्विवेदी, कोतवाल अनिल सिंह व चौकी प्रभारी रामवीर सिंह घटना स्थल पहुंचे। सीओ सिटी ने बताया कि मामला संदिग्ध लगता है। पूछताछ में इलाहाबाद के ठेकेदार हर बार गलत जानकारी दे रहे हैं। भरतकूप में किसी गिट्टी वाले दुकानदार का नाम नहीं बता पा रहे कि आखिर किसके यहां जा रहे थे। बाबा कहां मिला और क्यों उसके साथ जंगल के रास्ते चले गए। पहले बताया कि पूरा रुपया चार पहिया वाहन में रखा था। बाद में बताया कि सभी लोग थोड़े- थोडे रुपये अपनी जेब में रखे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें