फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में ई रिक्शा चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। ई रिक्शा चालक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। चर्चा है कि ज्यादा शराब पीने से उसकी मौत हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

मुख्यालय के कपसेठी गांव का रामकरण (30) पुत्र रामकिशोर होली के दिन शुक्रवार को अपने ई रिक्शा से पत्नी को रामघाट तक छोड़ने गया था। पत्नी को छोड़कर घर लौटा और रास्ते में ई रिक्शा खड़ा कर घर की ओर जाने लगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि नशे में होने की वजह से वह रास्ते में ही गिरकर बेहोश हो गया। इसकी जानकारी होने पर मां जगरनिया कुछ लोगाें के साथ आई और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

डाक्टरों ने बताया कि शराब अधिक होने से ऐसी हालत हुई है। इसके बाद वह घर लौट आया। परिजनों के अनुसार रात को वह अपने कमरे में सोने गया। शनिवार सुबह परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो उसी मौत हो चुकी थी। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। पत्नी सावित्री का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की मां व पत्नी ने मिलावटी शराब पीने से मौत होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें