चित्रकूट। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित चार दिवसीय 37वीं मध्य प्रदेश युवा वैज्ञानिक कांग्रेस का समापन हुआ। 23 प्रतिभागियों को यंग साइंटिस्ट अवार्ड व 156 प्रतिभागियों को फेलोशिप अवार्ड मिला।
युवा वैज्ञानिक कांग्रेस के संयोजक डॉ. मनोज कुमार राठौर ने बताया कि प्रभा, प्रवीण राय, कलाल, सुभाष, आदृला चटर्जी, सूर्य देव मिश्रा, सौरभ गुप्ता, सना अकबर, कनक नारायण मुहर्रिर, चंद्र भान पटेल, संदीप चौधरी, आनम खान, प्रीति सागरिका, हरविंद सिंह, पुष्पांजय कुमार सिंह, सिल्विया सराहलाल, नवेदा अरविंदम, ओमकार, उमेश किंकर, अंकित तिवारी, सवोदीप पाल, शिखा रानी साहू, रियंका कर्माकर, सोनाली राजपूत, श्रुति भट्ट व प्रवेश कुमार द्विवेदी को यंग साइंटिस्ट अवार्ड मिला। फेलोशिप अवार्ड अप्रैल में भोपाल में आयोजित पृथक समारोह में दिए जाएंगे।
मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद भोपाल के महानिदेशक डॉ. अनिल कोठारी ने कहा कि आगामी वर्षों में युवा वैज्ञानिक पुरस्कार दो श्रेणियों में दिया जाना सुनिश्चित हुआ है। समापन सत्र के मुख्य अतिथि ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. भरत मिश्रा, विशिष्ट अतिथि मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के पूर्व महानिदेशक व बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. प्रमोद के वर्मा मौजूद रहे।