फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायब तीर्थयात्री समेत दो छात्रों की तलाश शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। तीर्थयात्री युवती समेत गायब दो अन्य छात्रों की पुलिस ने तलाश शुरु की है। सदर कोतवाली की एक टीम ने तीनों के परिजनों से मोबाइल नंबर उनकी लोकेशन जानने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

चित्रकूट इंटर कालेज कर्वी के इंटर के छात्र शिवरामपुर निवासी शनि विश्वकर्मा और सुरेश सोनी दोस्त हैं। दो दिन पहले दोनों अपने घर से कालेज जाने के लिए निकले थे, लेकिन दोनों कालेज नहीं पहुंचे। दोनों के परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है। इसी प्रकार मध्यप्रदेश के सीधी जिले के लुरघुटी निवासी कामिनी सोंधिया दिवाली मेले के दौरान चित्रकूट से गायब हो गई है। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि तीनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें