चित्रकूट। कोविड टीकाकरण को लेकर घर-घर दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। जिससे जिले में टीकाकरण की रफ्तार बढ़ी है। इस अभियान में अब तक 38 हजार लोगों को कोरोना के टीके लगाए जा चुके हैं।
मंगलवार को सहायक जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. मुकेश पहाड़ी ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन के तहत अब तक 38 हजार लोगों को कोरोना के टीके लगाए जा चुके हैं।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. उदय प्रताप ने बताया कि ब्लाक क्षेत्र में घर-घर दस्तक अभियान के तहत आशा व एएनएम की टीम लोगों को कोविड टीका लगा रही हैं। जिसमें प्रयास है कि जहां टीकाकरण अपेक्षाकृत कम हुआ है उन ग्राम पंचायत व मजरे को घर-घर पहुंच कर संतृप्त किया जाए। ग्राम पंचायत नहरा में एक दर्जन लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया।
एएनएम सोना देवी ने बताया कि घर पहुंच कर टीकाकरण के लिए समझाने के बेहतर परिणाम निकल रहे हैं। पहले दिन 60 लोगों को टीका लगाया है।