फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी से उलझन और पेट रोगी बढ़े

विज्ञापन
Confusion due to heat and stomach patients increase - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। बादल छाने से तापमान में कमी आई है, लेकिन उमस भरी गर्मी और लू से राहत नहीं मिल रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 45 और न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

जिले में एक सप्ताह से भीषण गर्मी पड़ रही है। बुधवार को बादल छाने से कुछ राहत मिली है लेकिन उमस भरी गर्मी से बेचैनी महसूस हो रही है। बीमारी भी फैल रही हैं। जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ी है। इसमें गोड़ा गांव के राजेंद्र प्रसाद, कल्याणपुर गांव के राजू प्रसाद, रामनगर के हरीशंकर सिंह को उलझन और पेट में दर्द की शिकायत पर भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

गनीवा कृषि फार्म के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनोज शर्मा ने किसानों को सलाह दी कि दोपहर में खेतों पर काम करने के लिए न जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें