फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापमान बढ़ा, बिजली की आपूर्ति लड़खड़ाई

विज्ञापन
फोटो-2- शहर में खराब ट्रांसफार्मर बनाते विद्युतकर्मी। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। शासन की ओर से 24 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा धरातल पर दिखाई नहीं दे रहा है। शहर में बिजली आती जाती रहती है। वहीं, ग्रामीण इलाकों में 10 से 12 घंटे ही सप्लाई मिल पा रही है। रोस्टर के अलावा फाल्ट के नाम पर भी बिजली कटौती की जा रही है। जनपद का तापमान 49 डिग्री तक पहुंच गया है। विभागीय आंकड़ों की माने तो चित्रकूट जिले में 160 मेगावाट की प्रतिदिन जरूरत है, जबकि 120 मेगावाट ही मिल रही है। इससे भी समस्या हो रही है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के हाल बेहाल हैं। आए दिन ट्रांसफार्मर फुंक जाते हैं। बिजली की आपूर्ति न होने से नलकूप भी नहीं चलते। इससे पेयजल की समस्या भी बनी रहती है। मानिकपुर क्षेत्र के रानीपुर निवासी सुनील कुमार, महेश प्रसाद, मऊ क्षेत्र के मंडौर निवासी राजेश त्रिपाठी, भइयन व देवीदयाल सोनी आदि ने बताया कि गर्मी में बिजली कटौती अधिक हो रही है।
शहर के भानु गुप्ता, लवलेश सिंह, भोला नामदेव, जितेंद्र दुबे ने बताया कि रात में बिजली का आना जाना लगा रहता है। रात में बिजली कट जाने से गर्मी से राहत पाने के लिए घरों के बाहर टहलते रहते हैं।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि रोस्टर के हिसाब से बिजली की आपूर्ति की जा रही है। यदि उपकरण खराब हो गए या फाल्ट हो गया तो ही बिजली की आपूर्ति बंद होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें