फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवांगना एयरपोर्ट की प्रगति बढ़ाई जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में देवांगना एयरपोर्ट के विभिन्न कार्यों की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। जिसमें उन्होंने टैक्सी स्टैंड, टर्मिनल बिल्डिंग, नया रनवे, पुराना रनवे, फायर स्टेशन, पेयजल, विद्युतीकरण, एटीसी टावर का निर्माण, टर्मिनल बिल्डिंग के चारों ओर रोड वाच टावर, पैरामीटर रोड, पार्किंग तथा एप्रोच रोड, पेरीफेरल रोड, एप्रेन एवं विद्युत कनेक्शन से संबंधित जानकारी की।
विज्ञापन

शुक्रवार को बैठक में जिलाधिकारी ने एयरपोर्ट के अधिकारी व राइट संस्था के अधिकारियों से कहा कि शासन से निर्धारित समयसीमा के अंतर्गत कार्यों को गुणवत्तापूर्ण कराया जाए। एयरपोर्ट के चारों तरफ बाउंड्रीवॉल का निर्माण तत्काल पूरा कराकर मुख्य गेट लगाए। अपर पुलिस अधीक्षक से कहा कि एयरपोर्ट में लगाए गए सुरक्षा कर्मियों को प्रशिक्षण देकर तैनात करें। उनकी जिम्मेदारी भी तय की जाए।अधिशासी अभियंता विद्युत से कहा कि अंडरग्राउंड केबल का कार्य जो शेष है उसे तत्काल ठीक कराएं जो परमिशन शासन से मांगी जानी है उसके लिए भी पत्राचार हो। दूरसंचार के अधिकारियों से कहा कि तत्काल इंटरनेट सुविधा की व्यवस्था कराएं। राइट संस्था के अधिकारियों से कहा कि पुराना जो प्लांट लगा है उसे तत्काल वहां से हटाकर जो निर्माण कार्य कराया जाना है उसेे पूरा करें। बैठक में उप जिलाधिकारी कर्वी पूजा यादव, अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार राय, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर शीतला प्रसाद पांडेय आदि संबंधित अधिकारी तथा एयरपोर्ट अथॉरिटी एवं राइट्स संस्था के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें