फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे किनारे खड़े ढाबा मालिक को कुचला, मौत

विज्ञापन
फोटो-10- घटना की जानकारी देते मृतक के परिजन। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
भरतकूप(चित्रकूट)। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे बने ढाबा के बाहर खड़े मालिक को वाहन चालक ने कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। घायल को आनन-फानन अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

भरतकूप थाना अंतर्गत मुकुंदपुर गांव के पास हाईवे किनारे अवधेश उर्फ बबल पटेल (48) पुत्र बाला प्रसाद का ढाबा है। गुरुवार की रात को सड़क पार करने के लिए ढाबे के बाहर सड़क किनारे खड़ा था। तभी बाईपास मार्ग की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन चालक टक्कर मारकर भाग निकला। यह देख ढाबे के कर्मचारियों ने परिजनों को जानकारी देकर जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में शोक छा गया। मृतक के एक पुत्र, दो पुत्री, पत्नी विनीता का रो-रोकर बुरा हाल है। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें