फोटो- 2- अपनादल एस विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। समाजवादी पार्टी से चित्रकूट सदर सीट पर जीते विधायक अनिल प्रधान पटेल ने कहा कि सबसे पहले वह जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए काम करेंगे। उन्होंने बहुत नजदीक से जिला अस्पताल से लेकर अन्य स्थानों की स्वास्थ्य सुविधाओं की गड़बड़ी को देखा है।
शुक्रवार को बातचीत में उन्होंने कहा कि जनता के प्रेम स्नेह से मिली जीत का वह उपकार जनहित के काम कर उतारेंगे। उनके विधानसभा क्षेत्र के किसानों की बिजली-पानी की समस्या का समाधान कराने की पहल जारी रखेंगे। इस क्षेत्र में स्वास्थ्य और ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की समस्या प्रमुख है। प्रदेश में सपा की सरकार न बन पाने का मलाल जरूर है लेकिन जनप्रतिनिधि के नाते आम आदमी की समस्या के समाधान के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे।
जनता की जीत हुई, उन्हीं के बताए रास्ते पर चलेंगे
मऊ/मानिकपुर(चित्रकूट)। मानिकपुर सीट से अपना दल (एस) के जीते विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी उर्फ लल्ली महराज ने कहा कि यह जनता की जीत है। जनता के बताए मार्ग पर चलकर वह विकास कार्य कराएंगे।
शुक्रवार को बातचीत में उन्होंने विधायक बनने के बाद अपनी प्राथमिकता में बताया कि पाठा क्षेत्र के पेयजल की समस्या दूर करने के साथ ही सड़क, बिजली, पानी की सुविधाएं मुहैया कराने के साथ रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगे। सबका साथ सबका विकास के बताए रास्ते पर चलेंगे। मऊ के यमुना नदी पर अधूरे पडे़ पुल का निर्माण पूरा कराने की पहल करेंगे।
फोटो- 1- सपा विधायक अनिल प्रधान पटेल- फोटो : CHITRAKOOT