फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघर कर्मियों की मिलीभगत की जांच जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। डाकघर के फर्जी एजेंट के खिलाफ 68 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने के मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अब उसकी तलाश में पुलिस टीम ने कई स्थानों पर दबिश दी। पूरे मामले में डाकघर के स्टाफ के भी शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। ह्यूमन राइटस लॉ नेटवर्क के जिला सचिव ने कहा कि इनकी भी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन

रविवार को कोतवाली टीम के जांच अधिकारी ने आरोपी रविंद्र श्रीवास्तव व सुवी श्रीवास्तव की तलाश में शहर के पुरानी बाजार व साठे रोड के कुछ घरों में जाकर पूछताछ की लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला है। इसी संबध में रविवार को ह्यूमन राइटस लॉ नेटवर्क के जिला सचिव रूद्र प्रसाद मिश्रा ने कहा कि इस मामले में डाकघर के कई अधिकारी व कर्मचारियों की संलिप्तता जरूर होगी। सिर्फ फर्जी एजेंट की नहीं बल्कि इन कर्मचारियों व अधिकारियों की भूमिका की जांच कराई जाए। इनके एजेंट से संबधों को लेकर जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें