मऊ। क्षेत्र के गोइयाखुर्द गांव के ग्रामीणों ने जमीन के पुराने पट्टाें में नाप करने पर राजस्व कर्मियों द्वारा पक्षपात करने का विरोध जताया है। ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी कार्यालय में पत्र देकर आरोप लगाया कि गांव का लेखपाल अपने चहेतों को फायदा पहुंचाने के लिए बिना काश्तकारों की अनुमति के जमीन की नाप करा रहा है। जिससे आपस में काश्तकारोें के बीच विवाद हो रहा है।
गुरुवार को गोइयाखुर्द गांव की प्रधान जानकीदेवी के अगुवाई में कई ग्रामीण तहसील परिसर पहुंचे। ग्रामीणों ने जमीन की नाप में पक्षपात करने का विरोध किया। पत्र मेेें कहा कि गांव में कई काश्तक ारों को पट्टे की जमीन मिली है। इसके अलावा हदबंदी भी जमीन की कराई गई है। गांव का लेखपाल अपने चहेतों को फायदा पहुंचाने के लिए बिना काश्तकारों की अनुमति से जमीन की नाप करा रहा है। इस मौके पर प्रधान जानकी देवी, बुद्धिराज, छोटी, रामन, मुन्ना, राम अभिलाष आदि मौजूद रहे।