फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक को मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार

विज्ञापन
फोटो- 9- मंच से बेसिक शिक्षा मंत्री से पुरस्कार लेते शिक्षक पुष्पराज सिंह। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। कोरोना काल मेें भी मोहल्ला क्लास ऑनलाइन के माध्यम से परिषदीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं को पढ़ाने पर बेसिक शिक्षा विभाग ने जिले के प्राथमिक विद्यालय खेसरिया बुजुर्ग के शिक्षक पुष्पराज सिंह को राज्य स्तरीय एडुलीडर्स पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया है।
विज्ञापन

इस सम्मान के लिए प्रदेश के शिक्षकों के ऑनलाइन आवेदन मांगे गये थे। जिससे राज्य स्तरीय कमेटी के माध्यम से चयन किया गया। बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी ने शिक्षक पुष्पराज को गोरखपुर में बृहस्पतिवार दो सितंबर को सम्मानित किया। इस मौके पर अपर शिक्षा निदेशक डॉ. ललिता प्रदीप मौजूद रहे। उन्हें पुरस्कार मिलने पर बीएसए राजीव रंजन मिश्रा ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें