मऊ। विकास खंड रामनगर में शिविर लगाकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास की चाबियां लाभार्थियों को सौंपी गई। शिविर में केेंद्र व प्रदेश सरकार की चल रही योजनाओं की जानकारी दी गई।
रामनगर विकास खंड के भवन में लगे शिविर में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास के 100 लाभार्थियों को आवास आवंटन किया गया। कार्यक्रम में विधायक मानिकपुर के प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य अर्जुन शुक्ला ने कहा कि सरकार जिनके पास कच्चे घर हैं उन सभी के लिए पक्के आवास बनाने का काम कर रही है। इसके साथ ही घर-घर पाइप लाइन के माध्यम से पानी पहुंचाने के लिए कार्य किया जा रहा है। रामनगर ब्लॉक प्रमुख गंगाधर मिश्र ने कहा कि कहा कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को आवास व शौचालय दिए जाएंगे।
खंड विकास अधिकारी धनजंय सिंह ने कहा कि जो भी ब्लाक स्तर से सहयोग होगा दिया जाएगा। ग्राम विकास अधिकारी अलोक सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया। बताया कि कुल 100 आवास लाभार्थियों को दिए गए हैं। जिस पर 12 लाख की धनराशि दी गई है। इस मौके पर एडीओ पंचायत अधिकारी देवेंद्र सिंह मौजूद रहे।