फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टप्पेबाजों ने 50 हजार रुपये से भरा बैग उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। कस्बे में दिनदहाड़े बाइक सवार टप्पेबाजों ने एक व्यक्ति के हाथ से नोटों भरा बैैग लेकर भाग निकले। बैग में 50 हजार रुपये थे। सूचना के बाद पुलिस टीम बैंक से सीसीटीवी फुटेज लेकर आरोपियों की तलाश कर रही है। 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रायपुर के मजरा तिवारी पुरवा निवासी विकास तिवारी पुत्र शिवप्रकाश ने थाने में तहरीर दीञ इसमें बताया कि बुधवार को चाचा रामप्रकाश तिवारी के खाते में 50 हजार रुपए जमा करने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा गया था। तभी दो अज्ञात टप्पेबाजों ने रुपयों से भरा बैग जबरन हाथ से छीनकर बाइक में बैठकर चंपत हो गए। राजापुर थाना प्रभारी अवधेश मिश्रा ने बताया कि टप्पेबाजी की घटना की जानकारी मिलने पर बैंक ऑफ बड़ौदा में लगे सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से फुटेज प्राप्त कर लिया गया है। टप्पेबाजों की शिनाख्त कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें