फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों का रास्ता रोक लगाया जाम

विज्ञापन
फोटो-5- भरतकूप में खेतों के पास खनिज सामग्री लदे वाहनों को रोकने के लिए जाम लगाये महिला किसान की पु? - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट/भरतकूप। खेत के बीच से खनिज सामग्री लदे ट्रक निकालने के विरोध में महिला किसानों ने आवागमन बंद कर दिया। जिससे ट्रकों की लंबी कतार लग गई। महिलाओं ने कहा कि खेत से ट्रकों के गुजरने से फसल चौपट हो रही है। पुलिस के पहुंचने पर महिला किसानों ने लाठी लेकर उनको भी दूर रहने की हिदायत दी और खनिज सामग्री ढुलान करने वालों से रुपये लेने के आरोप लगाए। कुछ ही देर में पूरे थाने की पुलिस फोर्स पहुंची लेकिन महिलाओं की नोकझोंक जारी रही। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

मामला भरतकूप थाना क्षेत्र के पतौड़ा गांव के समीप का है। बृहस्पतिवार की दोपहर गांव की महिलाओं ने ट्रकों के गुजरने वाले रास्ते में पत्थर रख बंद कर दिया। जिससे खनिज सामग्री लदे ट्रकों व ट्रैक्टरों की लंबी लाइन लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया। इस पर ग्रामीण व महिलाओं से कहासुनी होने लगी। यहां तक कि पुलिस व महिला किसानों के बीच गाली गलौज होने लगा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्रशर मालिकों ने मशीन तक पहुंचने के लिए खेतों के बीच से जबरन मार्ग बना लिया है। ऐसे में फसलें चौपट हो रही हैं। कई बार कहने के बावजूद ट्रकों का आवागमन बंद नहीं हुआ। इस पर पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर मामला शांत कराने का प्रयास कर रही थी। तभी एक महिला ने पुलिसकर्मियों को रुपये लेकर वाहन निकालने का आरोप लगाया। दोनों के बीच बहस बढ़ी तो इसका वीडियो भी वायरल हुआ है।
मौके पर तनाव बढ़ता देख सूचना पर थाने से और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारी महिलाओं को समझाया कि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान कराया जाएगा। तब कहीं जाम हट सका। ग्रामीणों ने चेताया कि यदि क्रशर मालिकों ने ट्रकों को निकालने के लिए अन्यत्र जगह से मार्ग नहीं बनाया तो धरना-प्रदर्शन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें