फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: टीला धंसने से महिला और किशोरी की मौत, एक की हालत गंभीर, लगभग 20 मिनट तक मलबे में दबे रहे तीनों

Sat, 16 Oct 2021 06:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

मिट्टी खोदने के दौरान अचानक टीला धंस जाने से तीन लोग उसमें दब गए। दो को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि एक गंभीर है।
विज्ञापन
मिट्टी का टीला धंसने से दो की मौत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में भंभेट गांव में मिट्टी का टीला धंसने से महिला व किशोरी की मौत हो गई। एक अन्य किशोरी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है। तीनों दशहरे व दीपावली में सफाई व लिपाई-पुताई के लिए मिट्टी खोदने गईं थी।
विज्ञापन


दशहरे के दिन शुक्रवार को सबेरे भंभेट निवासी मुनिया देवी (56) पत्नी मेवालाल प्रजापति, रानी (14) पुत्री कुमत बारी व अल्फा (15) उर्फ फूला पुत्री रामराज दशहरा व दिवाली के अवसर पर लिपाई-पुताई के लिए मिट्टी लेने गईं थी।

मिट्टी खोदने के दौरान अचानक टीला धंस जाने से तीनों उसमें दब गईं। लगभग 20 मिनट बाद गांव का उदयभान उपाध्याय मवेशी चराता हुआ वहां से गुजरा तो मलबे से कराहने व चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। उसने ग्रामीणों की मदद से मिट्टी हटाकर घायलों को निकाला गया।
विज्ञापन


सूचना पर थाना पुलिस टीम व 108 एंबुलेंस टीम भी पहुंच चुकी थी। तीनों को एंबुलेंस द्वारा सीएचसी भेजा गया। जहां डाक्टरों ने मुनिया व रानी को मृत घोषित कर दिया है और घायल अल्फा को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसडीएम राजापुर राजीव कुमार राय ने नियमानुसार आर्थिक मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें