फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: वाराणसी से मुंबई जा रही कामायनी एक्सप्रेस में आग लगने से मचा हड़कंप, ट्रेन रोक आग पर पाया काबू

Thu, 12 Aug 2021 05:54 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
वाराणसी से मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनल जा रही कामायनी एक्सप्रेस के कोच में आग लग गई। ट्रेन के नीचे धुआं उठता देख यात्रियों ने शोर मचाया तो ट्रेन में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों द्वारा सूचना मिलने के बाद टिकट कलेक्टर ने गार्ड से संपर्क कर ट्रेन को रुकवाया।
विज्ञापन


इसके बाद जैसे ही ट्रेन रुकी तो यात्री अपनी जान बचाने के लिए कूदकर भागने लगे। तभी ट्रेन में मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने तत्परता बरतते हुए फायर एक्सटिंग्विशर से कोच के पहियों में लगी हुई आग का बुझाने का कार्य शुरू किया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

आग बुझने के बाद ट्रेन को मानिकपुर जंक्शन लाया गया। यह घटना पन्हाई व मानिकपुर जंक्शन के बीच हुई। मानिकपुर जंक्शन के स्टेशन प्रबंधक आरपी पासवान ने बताया कि 01072 कामायनी एक्सप्रेस के कोच बी-4 में ब्रेक सू जाम हो गए थे। जिससे चिंगारी व धुआं उठा था, लेकिन आग नहीं लगी थी।
विज्ञापन


यात्रियों के माध्यम से ट्रेन को रोककर देखा गया था। फिर धीरे धीरे मानिकपुर जंक्शन लाया गया। एक नंबर प्लेटफार्म में खड़ी कर उसकी मरम्मत की गई। इनके बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया। बताया कि ट्रेन मानिकपुर जंक्शन में 10.40 मिनट में आने के बाद लगभग 30 मिनट तक खड़ी थी। तकनीकी कमी दूर कर सतना को रवाना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें