चित्रकूट। खाद के लिए परेशान किसानों के लिए राहत भरी खबर है। जिले में डीएपी की एक रैक आ गई है। इसे रैक प्वाइंट से सीधे समितियों पर भेजा जा रहा है। जिला कृषि अधिकारी आरपी शुक्ला ने बताया कि खाद के दाम कम हुए हैं। 1400 रुपये बोरी मिलने वाली डीएपी अब 1350 रुपये में और नैनो यूरिया 240 रुपये की बजाय 225 रुपये में मिलेगी।
उन्होंने बताया कि 26,720 बोरी डीएपी जिले को मिली है। किसान आधार कार्ड और खतौनी दिखाकर समितियों से खाद ले सकते हैं। खोही, चकौंध, रामनगर, रैपुरा, ऐचवारा, पहाड़ी दक्षिणी व लोहदा की समितियों पर खाद पहुंच चुकी है। अन्य समितियों पर भेजी जा रही है।
सहकारी समितियों के अलावा जिले के अधिकृत उर्वरक विक्रेताओं के पास भी डीएपी व अन्य फॉस्फोरसयुक्त खाद उपलब्ध हैं। यहां से भी किसान निर्धारित मूल्य पर खाद खरीद सकते हैं।
उर्वरक वितरण संबंधी समस्या के लिए जिला कृषि अधिकारी कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम के नंबर 8423128862, 7839882701 पर प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह नौ से सायं पांच बजे तक फोन कर समाधान करा सकते हैं।