फोटो-3- स्वास्थ्य शिविर मोहकमगढ़ में डाक्टरों को रोग की जानकारी देते मरीज। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
खोही। आदिवासी बहुल ग्राम मोहकमगढ़ में महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय, दीनदयाल शोध संस्थान और सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट जानकीकुंड के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परामर्श शिविर लगाया गया। इसमें 105 मरीजों का इलाज कर दवा दी गई।
उद्घाटन ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. भरत मिश्रा ने किया। शिविर में आरोग्यधाम के चिकित्सक डॉ. राजीव शुक्ला, राजेंद्र पटेल, जानकीकुंड चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. विवेक द्विवेदी, कालीचरण कोटार्य और ग्रामोदय विश्वविद्यालय के डॉ. विनोद शंकर सिंह, डॉ. देवेंद्र प्रसाद पांडेय, फार्मासिस्ट अनिल श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता भी मौजूद रहे। संवाद