फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: किसान की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों का आरोप- कोरोना टीका लगने से गई जान

Thu, 05 Aug 2021 11:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

ब्यूर गांव निवासी किसान शिवाकांत (41) की बुधवार को घर में अचानक हालत बिगड़ गई। इस पर परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान शाम को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के ब्यूर गांव में किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने पर परिजनों ने दूसरे दिन गुरुवार को झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शव रखकर जाम लगाया। परिजनों का आरोप है कि कोरोना टीका लगने के बाद मौत हुई है।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर एसडीएम, सीओ व कोतवाल ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम खत्म हुआ। इस दौरान लगभग एक घंटे तक जाम लगा रहा। ब्यूर गांव निवासी किसान शिवाकांत (41) की बुधवार को घर में अचानक हालत बिगड़ गई।

इस पर परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान शाम को उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार को परिजनों ने झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


भाई रामबदन व विपिन ने आरोप लगाया कि तीन अगस्त को शिवाकांत ने प्राथमिक विद्यालय में लगे कैंप में कोरोना का टीका लगवाया था। चार अगस्त को अचानक हालत बिगड़ गई। शाम को जिला अस्पताल में मौत हो गई। जाम की सूचना पर पहुंचीं सदर एसडीएम पूजा यादव, सीओ सिटी शीतला प्रसाद पांडेय, कोतवाल वीरेंद्र त्रिपाठी ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

परिजनों की मांग थी कि टीका लगाने वाले कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई कर मुआवजा दिलाया जाए। अधिकारियों के आश्वासन पर मामला शांत हुआ। तब कहीं यातायात बहाल हो सका। उधर, अपर सीएमओ डा. इम्त्यिाज अहमद ने बताया कि कोरोना का टीका लगने से कोई इंफेक्शन नहीं हुआ है। यह आरोप गलत हैं। कोतवाल वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के सही वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए लैब में भेजा गया है।

टोल फ्री नंबर नहीं उठा
टोल फ्री नंबर बार-बार डायल करने के बाद भी नहीं उठा, जिससे मृतक के परिजन आक्रोशित रहे। हाईवे पर जाम के दौरान भी परिजनों ने कहा कि जब कोरोना का टीका लगवाने के बाद शिवाकांत घर लौटे तो दूसरे दिन सुबह तबियत खराब महसूस हुई। जिस पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताये गये नियम के अनुसार टोल फ्री नंबर से जानकारी व बचाव के उपाय जानने का प्रयास किया लेकिन कई बार फोन लगाने पर भी कोई जवाब नहीं आया। इस मामले में सदर एसडीएम पूजा यादव ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि संबधित अधिकारियों से जानकारी मांग कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें