बाल स्वास्थ्य पोषण माह का शुभारंभ
चित्रकूट। नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को छह माह के अंतराल पर विटामिन ‘ए’ की खुराक देना बहुत जरूरी है। इससे बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
बुधवार को पुरानी बाजार स्थित रामलीला मैदान में बाल स्वास्थ्य पोषण माह का शुभारंभ सीएमओ डा. भूपेश द्विवेदी ने किया। उन्होंने बच्चों को विटामिन ‘ए’ की खुराक दी। बताया कि विटामिन ‘ए’ की खुराक बुधवार व शनिवार को टीकाकरण के दौरान दी जाएगी। कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बच्चों को बचाने में सहायक होगी। हर बच्चे के लिए अलग डिस्पोजेबल चम्मच का प्रयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। बच्चो में रोगो से लड़ने की क्षमता बढ़ाने, रतौंधी से बचाव, छोटे बच्चों का टीकाकरण, आयोडीन नमक का प्रयोग, बच्चों में मानसिक दिव्यांगता को रोकना उद्देश्य हैं। नोडल अधिकारी मुकेश पहाड़ी ने बताया कि विटामिन ‘ए’ आंखों की रोशनी, शरीर के विकास, प्रतिरक्षा तंत्र के लिए आवश्यक पोषण तत्व है। 50 से अधिक बच्चों को खुराक पिलाई गई है। इस मौके पर एएनएम गोमती, कुसुम श्रीवास्तव, प्रशांत खरे आदि मौजूद रहे। (संवाद)