फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावण का पुतला दहन कर मनाया विजया दशमी

विज्ञापन
फोटो-3- - मऊ में रामलीला में रावण दहन के बाद निकली यात्रा में भगवान श्रीराम व लक्ष्मण रूपी प्रतिमूर? - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट/मऊ/खोही। धर्मनगरी में अन्याय और अत्याचार के प्रतीक रावण के पुतले का दहन कर दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। मऊ में रावण वध के बाद रामदल निकाला गया।
विज्ञापन

मुख्यालय के पुरानी बाजार में रामलीला के दौरान बांदा-चित्रकूट सांसद आरके सिंह पटेल, एएसपी शैलेंद्र कुमार राय ने राम-लक्ष्मण की आरती की। राम-रावण युद्ध का मंचन देख दर्शक रोमांचित रहे। रावण का पुतला का दहन होते ही मौजूद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर दशहरा की बधाइयां दी। इसके साथ ही पान खिलाने का दौर शुरू हुआ।
इसी क्रम में मऊ में रावण वध के बाद निकले रामदल का कुल्लन द्विवेदी, रमाशंकर त्रिपाठी, सूर्यप्रकाश शुक्ला, सच्चिदानंद मिश्रा, नवल किशोर मिश्र आदि ने अपने आवास के सामने स्वागत कर भगवान की प्रतिमूर्ति की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

राजापुर, मानिकपुर, बरगढ़ आदि कस्बों में दशहरा पर्व मनाया गया। देर शाम तक मेला में लोगों ने जमकर खरीददारी की। धुस मैदान में रामलीला कमेटी के व्यवस्थापक जुटे रहे। ,खोही में महिलाओं ने मंदाकिनी में जाकर जवारा का विसर्जन किया।

फोटो-4- - दशहरे की पूजा के लिए मंदाकिनी नदी में स्नान करने और जवारा विसर्जन के लिए जाते भक्तगण। संवा?- फोटो : CHITRAKOOT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें