फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में शिकारियों की तलाश में चलाया अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले के मानिकपुर क्षेत्र से सटे मध्यप्रदेश इलाके के जंगलों में शिकारियों की तलाश में गुरुवार को अभियान चलाया गया। तीन दिन से तेंदुओं के शिकार की घटनाओं से वन विभाग की टीम अलर्ट मोड में आ गई है।
विज्ञापन

जिले के मानिकपुर क्षेत्र से सटे मध्यप्रदेश स्थित महाराजपुर के जंगल में बुधवार की सुबह तेंदुआ व सियार के शव मिले थे। इसके दो दिन पहले भी तेदुओं के शव मिले थे। मारकुुंडी क्षेत्र के सतीअनुसईया के जंगल, माड़ों जंगल, किहुनिया के जंगल, मानिकपुर क्षेत्र के बेधक के जंगल, बहिलपुरवा के जंगल, रैपुरा बांध के जंगलों में अभियान चलाया गया।
सतना के डीएफओ विपिन पटेल ने बताया कि जांच रिपोर्ट के बाद वनविभाग के कई अधिकारी हटाए जा सकते हैं। इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि वन विभाग का कोई कर्मचारी शिकारियों से मिला तो नहीं है। टीम मेे मारकुंडी रेंजर रमेश यादव सहित वन विभाग के दरोगा व कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें