फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदी की राखियों से सराफा बाजार में रौनक बढ़ी

विज्ञापन
मुख्यालय में भाइयों के लिए राखी खरीदतीं बहनें। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले भर में आज भाई-बहन के प्रेम का त्योहार रक्षा बंधन धूमधाम से मनाया जाएगा। आकर्षक राखियों से शहर व गांव के बाजार गुलजार हैं। इस बार चांदी की राखियों की धूम मची हुई है। वहीं दुकानों में भी रंग बिरंगी राखी बच्चों को लुभा रही है।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर्व के एक दिन पहले शहर सहित, मानिकपुर, राजापुर, पहाड़ी, मऊ, भरतकूप आदि कस्बों की बाजार में महिलाओं ने खूब खरीदारी किया। स्वदेशी राखियों की धूम देखी गई। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाली राखियों भी खूब बेची गई। पांच रुपये लेक र 150 रुपये तक की राखियां बाजार में बिक रही है। इस बार चीन में बनीं राखियां पूरी तरह से गायब है। महिलाओं को स्वास्तिक, क्रिस्टल, व गणेश मूर्ति वाली राखियां समेत रंग बिरंगे रक्षा सूत्र पसंद है। वही बच्चों के लिए इस बार डोरेमैन, हीमैन, मोटू, पतलू व शेर चीता हाथी रक्षाबंधन पर चांदी की राखियां भी खरीदी जा रही है। जिसके लिए सराफा बाजार में चांदी की कम वजन की राखियां बेची जा रही है। कपड़ेे कागज, फूल, थर्माकोल आदि की डिजाइन वाली राखियों की कीमत इस वर्ष अधिक है। दुकानदारों की मानें तो इस साल हर राखी में लगभग पांच रुपये बढ़ते हैं।
इस बार के पर्व में चांदी की राखियों के प्रति बहनों का आकर्षण बढ़ा है। जिसको देखते हुए कम दाम में खूबसूरत राखियां अच्छी क्वालिटी की बेच रहे है। जिससे राखियों की बिक्री अधिक हो रही है।
विज्ञापन

हीरालाल सोनी - रजनी ज्वैलर्स
चांदी की आकर्षक डिजाइन की राखी बेच रहे हैं। जिसमें 300 से 700 रुपये के आसपास कीमत वजन के अनुसार है। जिनका बनावट भी सभी को पसंद आ रही है। जिसमें कुंदन रंग बिरंगे मोती नग का प्रयोग किया गया है।
श्रीराम श्रृंगार ज्वैलर्स गौरी सोनी
राखियों में चांदी की शुद्धता का विशेष ध्यान रखा गया है। चांदी की राखियां खराब नहीं होती। आकर्षण भी है। नय लुक व डिजाइनों के चलते इनकी मांग बढ़ी है। बहने खुद राखियां खरीद रही हैं। चांदी की राखियों को रंगीन बनाया गया है।
भैरों प्रसाद विष्णुस्वरूप ज्वैलर्स- अतुल अग्रवाल
रक्षा बंधन पर्व को देखते हुए सराफा बाजार में पहले से ही तैयारी की गई है। जिसमें शहरों चांदी की राखियां मंगाई गई है। कुछ स्थानीय कारीगरों से भी राखियां बनवाई गई है। जिसमें रंग बिरगे मोतियों की चांदी की राखियों की मांग अधिक है। सूरज ज्वैलर्स - अभिषेक सोनी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें