फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक को पीट लूटी नगदी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। पहाड़ी कस्बे के कर्वी-राजापुर रोड स्थित बाबूपुर श्रमदान के पास खड़े ट्रक के चालक के साथ स्कार्पियों सवार चार युवकों ने मारपीटकर घायल कर दिया। तमंचा दिखा चालक के पास से दस हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। चालक ने थाना पहाड़ी में तहरीर दिया है।
विज्ञापन

रैपुरा थाना क्षेत्र के रामपुर धुनवा गांव के ट्रक चालक मनधीर सिंह ने पहाड़ी थाना में दिए पत्र में कहा है कि शुक्रवार की रात को राजापुर से ट्रक चलाकर आ रहा था। बाबूपुर श्रमदान के पास ट्रक में खराबी आ जाने से सड़क किनारे ट्रक खड़ा कर सो गया। इसी बीच स्कार्पियों सवार चार युवक आये। उन्होंने उसको जगाकर मारा पीटा तमंचा दिखाकर दस हजार रुपये व मोबाइल छीन लिया। थानाध्यक्ष रामश्रय ने बताया कि इसकी उनको तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें