चित्रकूट बांदा मार्ग किनारे बीएसएनएल की कटी तारों को जोड़ते कर्मचारी। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। बीएसएनएल केबल कट जाने से लगभग 20 घंटे से नेटवर्क बाधित है। बीएसएनएल अधिकारियों ने खुदाई कर रही कंपनी पर समझौते का पालन न करने का आरोप लगाया है।
शहर मुख्यालय से लेकर बांदा मार्ग के सड़क किनारे एलएंडटी कंपनी द्वारा जल मिशन योजना अंतर्गत पाइप लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। भरतकूप से तुर्रा गांव के बीच कई जगह बीएसएनएल फाइबर की लाइन कट गई। जिससे लगभग 20 घंटे तक लाइन धड़ाम रही। एक माह में यह क्रम चौथी बार हुआ है। शुक्रवार की शाम से लेकर शनिवार की दोपहर ढाई बजे तक कटी तारों की खोजबीन कर उन्हें बनाने का काम होता रहा। इस संबंध में बीएसएनएल के टीडीएम वाईके सिंह ने कहा एलएंडटी कंपनी के कर्मचारियों द्वारा सड़क खुदाई कर पाइप लाइन बिछाने के दौरान लापरवाही बरतने से ही बीएसएनएल की सेवा प्रभावित हो रही है। इसे लेकर बांदा व चित्रकूट में इस कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक में समझौता भी हुआ था लेकिन इसका पालन नहीं किया जा रहा है।