फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज में नफरत फैलाकर धर्म के सहारे सत्ता चलाती भाजपा

विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के प्रबुद्घवर्ग सम्मेलन में पूर्व मंत्री मनोज पांडेय का स्वागत करते वरिष्ठ सपा - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। समाजवादी पार्टी के प्रबुद्ध सभा सम्मेलन में भाजपा की नीतियों पर सवाल उठाए गए। पूर्व विधायक सनातन पांडेय ने कहा कि भाजपा समाज में नफरत फैलाकर सत्ता चलाती है।
विज्ञापन

शनिवार को शहर के श्रृंगार पैलेस में समाजवादी प्रबुद्ध सभा सम्मेलन में मुख्य अतिथि कबीना मंत्री डा. मनोज पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था के मुद्दे पर पूरी तरह विफल है। आगामी विस चुनाव में सपा सरकार विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़कर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।
पूर्व विधायक सनातन पांडेय ने कहा कि भाजपा शासन में सपा सरकार के काम का नाम व रंग बदला जा रहा है। नफरत और समाज में विवाद फैलाकर सरकार धर्म के सहारे सत्ता में रहना चाहती है।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष गौरीशंकर मिश्रा, प्रबुद्ध वर्ग सपा के जिलाध्यक्ष अजय तिवारी, साहब लाल द्विवेदी, आनंद उर्फ बब्बू त्रिपाठी, दिनेश तिवारी, मदन त्रिपाठी, विजय गौतम, दिनेश तिवारी, फूलचंद्र करवरिया, सीताराम द्विवेदी, शिवशंकर यादव, लाला यादव, सत्यनारायण पटेल, सिद्धार्थ पांडेय, राजीव लोचन त्रिपाठी, मनोज, सुभाष तिवारी, मंगल पांडेय, सीताराम कश्यप, मो गुलाब खां, फराज खान, अनिल प्रधान, रजनीश जोशी, निजाम सिद्दीकी, आशुतोष अग्रहरि, राजेंद्र मौर्य, जागेश्वर यादव, अनुज निगम, अरशद खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें