चित्रकूट। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल व पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सदर तहसील सभागार में हुआ। जिसमें भूमि विवाद के ज्यादा मामले सामने आने पर डीएम ने निर्देश दिए कि राजस्वकर्मी पुलिस के साथ मौके पर जाकर इनका निस्तारण कराएं।
डीएम व एसपी ने राजस्व, पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। कहाकि भूमि संबंधी मामलों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने को कहा। मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. भूपेश द्विवेदी, उप जिलाधिकारी कर्वी पूजा यादव, तहसीलदार कर्वी संजय अग्रहरि, क्षेत्राधिकारी नगर शीतला प्रसाद पांडेय आदि जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।