मतदाता जागरुकता के लिए वार्ड में जाकर लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करते डीएम शुभ्रांत कुमा?
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने रविवार को दुर्गा कुंज वार्ड में भ्रमण प्रत्येक घर जाकर मतदाताओं को वोट देने के लिए जागरूक किया।
डीएम ने बताया कि बाइकें, ई-रिक्शा आदि मतदान स्थल से सौ मीटर की दूरी पर खड़े कराए जाएंगे। एडीएम न्यायिक वंदिता श्रीवास्तव ने कहा कि एक हफ्ते बाद 27 फरवरी को मतदान होगा। मतदाता किसी भी तरह की दिक्कत महसूस करें तो बीएलओ से मिलकर समाधान करा सकते हैं।
सदर एसडीएम पूजा यादव ने कहा कि अधिक से अधिक मतदान कराना सभी की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर डीआईओएस बलिराज राम, ईओ राम अचल कुरील, नायब तहसीलदार कर्वी आरएन मिश्रा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।