फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर की हत्या कर शव लटकाने का आरोप

विज्ञापन
रामस्वरूप यादव - फाइल फोटो - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के पतौड़ा गांव निवासी मजदूर का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिलने पर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

16 फरवरी को घर से क्रशर मिल में काम पर जाने की बात कहकर निकला मजदूर रामस्वरूप का शव शनिवार देर शाम मिल से महज 100 मीटर दूर एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला। रविवार को पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के पिता श्यामलाल व भाई बउआ ने बताया कि अक्सर रामस्वरूप क्रशर में नाइट ड्यूटी में काम करने जाता था और कई दिन तक घर नहीं आता था।
इसी वजह से जब वह 16 को घर से गया फिर उस रात घर नहीं लौटा पर मिल में होने की बात सोचकर परिजनों ने भी उसे खोजने का प्रयास नहीं किया। इसके अलावा मृतक अपना मोबाइल भी उस दिन घर पर ही छोड़ गया था। रविवार को जब उसका शव पेड़ से लटका मिलने की सूचना मिली तो सभी लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पिता श्यामलाल व भाई बउआ ने आरोप लगाया कि क्रशर के ही किसी कर्मचारी या साथी मजदूर ने उसे योजनाबद्ध तरीके से मार कर फांसी पर लटकाया है। जिस स्थान पर उसका शव लटका मिला वह स्थान जमीन से महज चार या पांच फीट ऊंचा है।
मृतक का शव लटकने की जगह घुटने के बल जमीन पर टिका था। ऐसे में उसकी हत्या किए जाने की संभावना है। मृतक की पत्नी राजाबेटी व दो पुत्रों का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी दुर्गेश गुप्ता ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें