फोटो-10- सड़क हादसे के बाद पुल पर गिरा पड़ा बाइक चालक। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
राजापुर (चित्रकूट)। यमुना पुल पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे से युवक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि बाइक सवार हेलमेट लगाए था, उसके पेट व पीठ पर गंभीर चोटें आईं थी।
मऊ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मैदाना निवासी गोविंद (25) पुत्र रामप्रसाद अपने रिश्तेदार राजकरण निषाद निवासी नौबस्ता जनपद कौशांबी से किसी आवश्यक कार्य के लिए रुपये लेने गया था। वापस आते समय यमुना पुल पर पीछे से अज्ञात चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही गोविंद की मौत हो गई। मृतक के चाचा शिव प्रसाद निषाद ने बताया कि गोविंद के एक पुत्री सोनम व दो पुत्र प्यारेलाल, रामप्यारे हैं। घटना से पत्नी वंदना, मां गुड्डी देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था।