फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भरतकूप (चित्रकूट)। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के भरतकूप थाना अंतर्गत अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक सवार छिटककर दूर जा गिरे। इसमें एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

भरतकूप इमिलिहा निवासी मुन्ना वर्मा अपने ही दोस्त गांव निवासी हुकुम यादव और बदौसा निवासी विजयशंकर के साथ बाइक से भरतकूप आया था। रात लगभग नौ बजे तीनों एक बाइक पर गांव की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह हाईवे के रौली गांव के मोड़ के पास पहुंचे तो बांदा की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक पर टक्कर मार दी।
इसमें बाइक सवार मुन्ना की मौत हो गई। मौके से ट्रक लेकर चालक भाग निकला। थाना प्रभारी संजय उपाध्याय ने बताया कि दोनों घायल हुकुम व विजय को बेहोशी दशा में अस्पताल भेजा गया है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें