फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव पहुंचे मऊ भास्कर बने शहर कोतवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। हत्याओं और चोरियों पर रोकथाम न लगा पाने पर एसपी ने कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदल दिए। सदर कोतवाल राजीव कुमार सिंह को मऊ का प्रभारी और मऊ के थानाध्यक्ष भास्कर मिश्रा को शहर कोतवाल बनाया गया है। इसके साथ ही राजापुर व पहाड़ी थाना प्रभारियों को पुलिस लाइन भेजा गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसपी अतुल शर्मा ने बताया कि क्राइम ब्रांच से दीपेंद्र सिंह को थानाध्यक्ष राजापुर और पुलिस लाइन से गुलाब त्रिपाठी को थाना प्रभारी पहाड़ी बनाया गया है। राजापुर के प्रभारी अवधेश मिश्रा व पहाड़ी के प्रभारी अजीत पांडेय को हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है।
सरैंया चौकी प्रभारी प्रवीण सिंह को सीतापुर चौकी प्रभारी बनाया गया। एसपी के अनुसार हाल ही में कई जगह हुई घटनाओं और उनके खुलासे में देरी होने को लेकर ये तबादले किए गए हैं। जल्द ही कुछ और थाना और चौकी प्रभारियों को भी बदला जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें