फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बावरिया गैंग के तीन आरोपियों ने माना कई जगह लूटी चेन

विज्ञापन
जगत उर्फ जग्गू । संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट/खोही। चित्रकूट मेले में पकड़े गए बावरिया गैंग के तीन सदस्यों ने एक सप्ताह के अंदर आधा दर्जन से ज्यादा वारदातें की हैं। तीनों उत्तर प्रदेश के शामली जिले के रहने वाले हैं। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

चित्रकूट में भदई अमावस्या की भीड़ में लूटपाट करने आए बावरिया गैंग के तीन सदस्यों को सतना व पन्ना पुलिस ने पकड़ा था। मंगलवार को सतना एसपी धर्मवीर सिंह यादव व पन्ना एसपी धर्मराज मीणा ने बताया कि दो दिनों के संयुक्त अभियान में बावरिया गैंग के तीन आरोपी जगत उर्फ जग्गू (20) पुत्र चरण सिंह राजपूत निवासी जटाखानपुर थाना जिग्जाना शामली, हरविंद सिंह (35) पुत्र वेदपाल सिंह राजपूत निवासी अहमदगंज थाना जिग्जाना जिला शामली व जगत सिंह (25) पुत्र बाबूराम सिंह राजपूत निवासी बरिलियान थाना जिग्जाना जिला शामली को पकड़ा गया है। इन तीनों को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया।
बताया कि बावरिया गैंग के कई और सदस्य भी अभी क्षेत्र में घूम रहे हैं। चित्रकूट जिले के मुख्यालय में भी कई दिनों से टप्पेबाजी की घटनाएं हुई हैं। जिसमें बाइक चोरी भी हुई हैं। पुलिस के अनुसार इस गैंग के सदस्य चित्रकूट के आसपास ही डेरा जमाए हैं। अदालत से लूटी गई संपत्ति की बरामदगी के लिए पुलिस रिमांड पर दिए जाने का प्रार्थना पत्र दिया गया है।

हरविंद सिंह । संवाद- फोटो : CHITRAKOOT

-जगत सिंह । संवाद- फोटो : CHITRAKOOT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें