चित्रकूट। जिले में संक्रमक बीमारी बढ़ती ही जा रही है। बुधवार को बुखार से एक युवक की मौत हो गई। तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।
कोतवाली कर्वी क्षेत्र के तेजीपुर गांव के महावीर जाटव की बुखार से हालत खराब होने पर सोमवार की रात पुत्र फूलचंद्र जिला अस्पताल लेकर आया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा पहाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत बारा माफी गांव के अच्छेलाल के ड़ेढ़ वर्षीय पुत्र नितिन, मऊ के छिवलहा की चुनकी पत्नी भोला, मुख्यालय के पुरानी बाजार निवासी रामेश्वर पुत्र जगन्नाथ को बुखार के चलते परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।