फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा केशरी ने गोरखपुर के पहलवान को पटका

विज्ञापन
दंगल में दांव लगाते पहलवान। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
सरैंया (चित्रकूट)। हनुवां गांव के विशाल दंगल में नामी-गिरामी पहलवानों ने दांवपेच आजमाए। बांदा मर्का के केशरी राजेश ने गोरखपुर के पहलवान सतीश को पटखनी दी। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के लोक निर्माण राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने पहलवानों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

सोमवार को दंगल में पंजाब दिल्ली , बांदा, फतेहपुर, महोबा, वाराणसी, झांसी, गोरखपुर, प्रयागराज, हरियाणा व राजस्थान के पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। कुश्ती रसीद खां पहलवान के पुत्र फाजिल पहलवान अतर्रा और पन्ना के पहलवान संतोष के बीच देखने को मिली । फाजिल ने पन्ना पहलवान को चित्त कर दिया। इसके अलावा वाराणसी के मनोज को बिहार के गोपी ने हराया । गोरखपुर के कृष्णा को फतेहपुर के रामसेवक ने पटक दिया।
इस मौके पर संयोजक भैरों प्रसाद मिश्र ने कहा कि उनके पूर्वज उनके बाबा एवं पिता राष्ट्रीय स्तर के नामी पहलवान थे जिनकी चर्चा पूरे क्षेत्र में ही नहीं पूरे देश प्रदेश में होती है यह दंगल उन्हीं की स्मृति में आयोजित किया जाता है। दंगल का संचालन हबीब खान द्वारा किया गया। कार्यक्त्रस्म में भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, डा. रणवीर सिंह चौहान, पूर्व विधायक दिनेश प्रसाद मिश्रा, सुरेश मिश्रा, व्यापार मंडल के अध्यक्ष ओम केशरवानी, सुनील द्विवेदी, समाजसेवी कमलेश कुमार, हाजी इब्राहिम, जगदीश प्रसाद गौतम, राकेश केसरवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें