फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविधान के अनुरूप प्रधानों को दिये जायें अधिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। अखिल भारतीय प्रधान संगठन ने संविधान के अनुसार प्रधानों को अधिकार दिए जाने की मांग की है। संगठन ने मुख्यमंत्री को संबोधित दस सूत्री मांग पत्र जिले के पांच विकास खंडोें में प्रधानों ने बीडीओें को सौंपा।
विज्ञापन

प्रधानों ने कहा कि संगठन ने मांगों को लेकर कई बार आंदोलन किया। इसके बाद भी मांगे नहीं मनाई गई। जिसको लेकर प्रदर्शन कर विरोध किया जाएगा। ज्ञापन में कहा कि संविधान के अधिकार के तहत आदर्श पंचायत व्यवस्था लागू की जाए। बजट का उपयोग सही व्यवस्थाओं पर किया जाये। राज्य वित्त आयोग की सिफारिश लागू की जाए। विकास कार्य में लगने वाली खनिज सामग्री का बजट बाजार की दर से दिया जाए। इस मौके पर विकास खंड मऊ के अध्यक्ष प्रभात कु मार पांडेय, सहित अन्य प्रधान मौजूद रहे।
नाला का निर्माण नहीं करने दे रहे
मऊ। शिवपुर गांव में बनाये जा रहे नाले के निर्माण कार्य न करने देने पर ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी को संबोधित पत्र एडीओ पंचायत को सौंपा है। जिसमेें कहा है शिवपुर मार्ग स्थित पर्दावा मार्ग में नाले का निर्माण किया जा रहा है। जिसमेें कुछ परिवार के सदस्य जबरन नाला का निर्माण नहीं होने दे रहे हैं। जिनके खिलाफ कार्रवाई की जाये। इस मौके पर जय प्रलाप, रामलाल, रावेंद्र, ज्ञानचंद्र, मेवालाल, संजय गौतम, गुलाब चंद्र, मैंकूलाल, मनीष कुमार, सियाराम,ज्ञानचंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

संगठन का विस्तर किया गया
चित्रकूट। प्रभास महासंघ की बैठक सोमवार को बांधी गांव में हुई। जिसमें संगठन का विस्तार किया गया। जिसमें बांधी गांव के प्रधान प्रमोद कुमार वर्मा व धुनुवा गांव प्रधान रामसूरत को जिला संरक्षक बनाया गया है। इस मौके पर महासंघ के अध्यक्ष लवलेश विराग, राष्ट्रीय सचिव रामकेश यादव मिथलेश कुमार, रामाभिलाष आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें