फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदौसा और बरवारा की टीमें फाइनल में पहुंचीं

विज्ञापन
विजेता टीम के खिलाड़ी को पुरस्कार देते प्रधान व समाजसेवी। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर से सटे पुरवा तरौंहा गांव के मैदान में चल रहे मां कालिका देवी क्रिकेट चैलेंज प्रतियोगिता में मंगलवार को दोनों सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। जिसमें बदौसा और बरवारा की टीमें अपने-अपने मैच जीतकर फाइनल में पहुंच गईं।
विज्ञापन

पहले सेमीफाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए बदौसा की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में 7 विकेट खोकर 113 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मानिकपुर की पूरी टीम 52 रन बनाकर आल आउट हो गई। कहीं भी मानिकपुर टीम संघर्ष करते नहीं दिखी।
बदौसा के विजय ने 63 रन बनाए और उन्हें मैन आफ द मैच चुना गया। दूसरे सेमीफाइनल में मेजबान पुरवा तरौंहा ए की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में मात्र 74 रन पर आल आउट हो गई। बरवारा के देवा ने 4 व मानवेंद्र ने 3 विकेट लिए। जवाब में बरवारा के बल्लेबाजों ने तीन विकेट खोकर मैच जीत लिया। फाइनल मुकाबला 26 जनवरी को बदौसा व बरवारा के बीच होगा।
विज्ञापन

इसके पूर्व समाजसेवी शानू गुप्ता ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर टॉस कराया। इस मौके पर मोहनलाल प्रधान, पूर्व प्रधान रामकरण त्रिपाठी, डा. राजकिशोर त्रिवेदी,गोरेलाल ,मनोज मिश्रा, गोपाल मिश्रा, गौरव मिश्रा, अभिषेक त्रिपाठी, पवन मिश्रा, ललित त्रिपाठी, राजोल मिश्रा, राजेंद्र द्विवेदी, दशरथ, इब्रान हसन, फूलचंद्र, अलोपी, क ल्लू, पुनीत व शिवभवन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें