फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान से लोकतंत्र की जड़ें होती हैं मजबूत: डीएम

विज्ञापन
मतदाता दिवस पर जागरुकता के लिए अच्छा काम करने पर छात्रा को पुरस्कार देते डीएम शुभ्रांत कुमार शुक? - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। 12वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अंतर्गत डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में मतदाता जागरुकता व मतदान करने के लिए शपथ समारोह कलक्ट्रेट परिसर में संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाए जाने की परंपरा से लोकतंत्र की जड़ें मजबूत होती है। लोकतंत्र सिखाता है कि मतदान करें और दूसरे को भी कराएं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा सी विजिल एप्स के माध्यम से पारदर्शिता लाई जा रही है। सभी लोग बढ़ चढ़ कर भाग लें यह सबकी भागीदारी है। जहां पर मतदान कम है वहां पर भी जाकर प्रेरित किया जाए। निर्भीक एवं स्वतंत्र मतदान करें। बताया कि सेंटर पैरामिलिट्री आ गई है। जिससे निर्भीक होकर मतदान कर सकते हैं।
इस दौरान मतदान की शपथ दिलाई। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि इस वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जो लोग शपथ लिए हैं उसे अक्षरश: पालन किया जाए। लोकतंत्र की मजबूती के लिए शत प्रतिशत मतदाता बनकर मतदान भी करना है। इसी क्रम में मइयादीन पटेल स्वीप आइकन, शंकरलाल गुप्ता दृष्टि संस्थान, अतुल कुमार श्रीवास्तव स्वीप आइकॉन के लोगों ने प्रेरित किया।
विज्ञापन

अनुरंजना सिंह, लालमन, लक्ष्मी ने कठपुतली नाच के माध्यम से मतदाता जागरूकता किया। सीआईसी के छात्र ने मतदाता गीत प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी ने आठ नवोदित मतदाताओ को वोटर कार्ड वितरण किया। छह बीएलओ, स्वीप टीम के छह सदस्य, पोस्टर, गीत, स्लोगन प्रतियोगिता के 16 छात्र, छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत भी किया गया।

मतदाता दिवस पर भरतघाट पर जागरूकता के लिए रंगोली बनातीं महिलाएं।- फोटो : CHITRAKOOT

मतदाता दिवस पर सभी को मतदान प्रतिशत बढ़ाने का संकल्प दिलाते डीएम समेत अन्य अधिकारी।- फोटो : CHITRAKOOT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें