चित्रकूट। सदर कोतवाली के शंकर बाजार निवासी बाबूलाल ने बताया कि उसकी नाबालिग नातिन तीन जुलाई को घर के बाहर से लापता हो गई है। उसके साथ अनहोनी की आशंका जताई है।
पीड़ित ने सोमवार को एसपी को लिखे पत्र में बताया कि उसकी तलाश 27 दिनों से कर रहा है। कोतवाली में भी रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन कुछ सुराग नहीं लगा है। मोहल्ले के कुछ लोगों पर किशोरी को गायब करने की आशंका जताई है। बताया कि पुलिस आरोपियों से पूछताछ नहीं कर रही है।