फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: चोरी का लगाया आरोप, इंकार पर सिर मुड़ाया

Mon, 29 Jul 2024 11:06 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। एक युवक ने दोस्त पर 200 रुपये चोरी के आरोप लगाए। इन्कार करने पर युवक ने साथियों के साथ उसे पीटा। इतना ही नहीं उसका सिर मुड़वा दिया। घायल युवक को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

सीतापुर चौकी क्षेत्र के चकमाली गांव निवासी श्रवण कुमार (20) ने बताया कि उसके साथी चुन्नू व शिवा से रुपयों की चोरी को लेकर विवाद हो गया। इस पर उसके दोस्त ने डंडों से पिटाई की। इतना ही नही उसका सिर मुड़वा दिया। श्रवण किसी तरह घर पहुंचा। परिजन उसे कोतवाली कर्वी ले गये। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें