चित्रकूट। सास-बहू के विवाद पर पति के डांटने से क्षुब्ध पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के मायका पक्ष ने ससुरालियों पर उत्पीड़न करने के आरोप लगाए हैं
पहाड़ी थाना क्षेत्र के पचोखर गांव में निर्मला (32) पत्नी रामनारायण यादव का सास से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। यह देख पति ने डांट दिया। जिससे क्षुब्ध होकर कमरे के अंदर जाकर फांसी लगा लिया। मृतका के दो पुत्रियां, एक पुत्र है। मृतका का मायका भरतकूप थाना क्षेत्र के पांडेयपुरवा में है। मायके पक्ष के लोगों ने प्रताड़ना का आरोप लगाया है। रविवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। इसके बाद शव परिजनों को सौंपा गया है। थानाध्यक्ष रामाश्रय यादव ने बताया कि फिलहाल पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही कार्रवाई होगी।