चित्रकूट। मानदेय बढ़ाने सहित अन्य मांगों को लेकर ऑगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिका एसोसिएशन के कार्यकर्ताओं का धरना तहसील परिसर में दूसरे दिन भी जारी रहा। धरने के बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सदर एसडीएम पूजा यादव को सौंपा है।
धरने के दौरान जिलाध्यक्ष उषा द्विवेदी ने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से कई काम लेती है। जिसमें गांव से लेकर जिला मुख्यालय तक चक्कर लगाना पड़ता है। जबकि मानेदय नाममात्र का दिया जाता है। एसोसिएशन के संरक्षक बीरेंद्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि आंगनबाड़ी शासन की योजनाओं को पहुंचाने का कार्य करती है। इस मौके पर दुर्गा, ज्ञानवती, सुनीता, अनीता, मंजू, रेखा, केतकी, लालसा, कमला, राजलक्ष्मी, इंद्रा, बिटुलिया, आदित्य सिंह आदि मौजूद रहीं।