फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमेशा बरकरार रखें प्रशिक्षण की सीख: आईजी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों के दीक्षांत परेड की मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक चित्रकूट धाम परिक्षेत्र बांदा के. सत्यनारायणा और एसपी धवल जायसवाल ने सलामी ली। परेड की अगुवाई प्रथम कमांडर रिक्रूट आरक्षी नरेश अहिरवार, द्वितीय कमांडर रिक्रूट आरक्षी विकास राय ने की। आईजी ने कहा कि प्रशिक्षण से मिली सीख को हमेशा बरकरार रखें।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 212 रिक्रूट आरक्षियों ने छह माह तक प्रशिक्षण लिया है। एक आरक्षी अस्वस्थ व एक आरक्षी अवकाश से गैरहाजिर को छोड़कर 210 रिक्रूट आरक्षी अंतिम परीक्षा में सम्मिलित हुए। जिसमें सभी 210 रिक्रूट आरक्षी सफल रहे। दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायणा व पुलिस अधीक्षक ने इनडोर, आउटडोर की परीक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी प्रदान कर पुरस्कृत किया। आरक्षी जितेंद्र कुमार को बेस्ट कैडेट चुना गया। पुलिस अधीक्षक ने सुमेर सिंह प्रतिसार निरीक्षक, आरटीसी प्रभारी सुखदेव, आरटीसी मेजर आफाक खां सहित आरटीसी स्टाफ को विशेष सहयोग की प्रशंसा की। पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि प्रतिदिन व्यायाम करें। अच्छा खाना खाएं। बाहर की चीजें खाने से बचें। इसके बाद उन्होंने सभी उत्तीर्ण आरक्षियों को शपथ दिलाई। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस महानिरीक्षक को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। सामारोह में अपर पुलिस अधीक्षक व नोडल अधिकारी प्रशिक्षण शैलेंद्र कुमार राय, सीओ सिटी शीतला प्रसाद पांडेय, मऊ सुबोध गौतम, लाइंस हर्ष पांडेय सहित समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक, शाखा, चौकी प्रभारी, यातायात प्रभारी योगेश कुमार, पीआरओ एसपी प्रदीप कुमार, व्यापार मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें