फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिल व फूलमती बने फर्राटा चैंपियन

विज्ञापन
Akhil and Phoolmati became the champion race - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम सोनेपुर में जिलास्तरीय खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बालिका वर्ग 100 एवं 200 मीटर दौड़ में फूलमती प्रथम और बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में अखिल प्रथम रहे।
विज्ञापन

सोमवार को बालिका वर्ग 100 एवं 200 मीटर दौड़ में फूलमती प्रथम, शबीना बानों द्वितीय रहीं। 800 मीटर दौड़ में रिंकी यादव प्रथम, नीलम रैकवार द्वितीय, 400 मीटर दौड़ में फूलमती प्रथम, गंगा देवी द्वितीय, 1500 मीटर दौड़ में रिंकी यादव प्रथम, खुशबू द्वितीय रहीं। गोलाफेंक में हेमा देवी प्रथम, निर्मला द्वितीय रही। बॉलीवाल में विजेता पहाड़ी उप विजेता मानिकपुर, कबड्डी में मऊ विजेता, कर्वी उप विजेता रहा। बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में अखिल प्रथम सूर्यकांत द्वितीय, 400 मीटर दौड़ में मो. याकूब प्रथम, अनिल सिंह द्वितीय, 1500 मीटर दौड़ में चुन्नू प्रजापति प्रथम, सतीश सिंह द्वितीय रहे। गोलाफेंक में अमित कुमार प्रथम, सत्यम द्वितीय, लंबीकूद में बेद प्रकाश पांडेय प्रथम, लोकनाथ द्वितीय रहे। कबड्डी में विजेता कर्वी, उप विजेता पहाड़ी रहा। सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद से बच्चों में शारीरिक विकास होता है। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल के श्याम सुंदर इकनौरिया, जिला व्यायाम प्रशिक्षक मतगंजन प्रसाद कुशवाहा, दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी राज बहादुर एवं क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विजय कुमार व उपक्रीड़ा अधिकारी सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने पुरस्कार वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें