उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार फिर बनी तो किसानों की समस्या दूर की जाएगी। बुंदेलखंड में लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान रहते हैं। जिसके लिए प्रधानमंत्री ने हर घर नल योजना शुरू की है। अयोध्या से चित्रकूट के लिए बनने वाले फोर लेन मार्ग का प्राक्कलन तैयार किया गया है।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने चित्रकूट व बांदा की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास, प्रस्तावित कार्यों की घोषणा लखनऊ से ही वर्चुअल करते हुए कहा कि बुंदेलखंड में मची लूट को भाजपा सरकार ने रोका है।
विज्ञापन
सीआईसी कॉलेज में जनसभा को वर्जुअल संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि वह बुंदेलखंड की जनता के कर्जदार हैं। हमारी सरकार ने अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने का कार्य किया है। बांदा व चित्रकूट जिले की जनता पहले व अब की सड़कों को देख रही है।
अधूरे पड़े मऊ सेतु के निर्माण कार्य को पूरा करने का कार्य किया। चित्रकूट के निवासियों के लिए रामपथ गमन मार्ग से अयोध्या जाने के लिए सड़क बन रही है। इसी तरह से आगसी घाट पर भी पुल बनाया जा रहा है। जो पर्यटक कौशांबी व प्रयागराज आते है वह चित्रकूट भी दर्शन करने के लिए जाएंगे।
विज्ञापन
फतेहपुर, बबेरू व प्रयागराज को जोड़ने के लिए पुल व सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। कबरई-वाराणसी बाईपास संपर्क मार्ग को चित्रकूट से जोड़ने की योजना है। जिसकी लागत 430 करोड़ रुपये की घोषणा की है।
भाजपा की सरकार फिर बनी तो किसानों की समस्या दूर की जाएगी। बुंदेलखंड में लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान रहते हैं। जिसके लिए प्रधानमंत्री ने हर घर नल योजना शुरू की है। अयोध्या से चित्रकूट के लिए बनने वाले फोर लेन मार्ग का प्राक्कलन तैयार किया गया है।