फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खजुराहो फिल्म फेस्टिवल के बुंदेलखंड प्रभारी बने अजीत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। खजुराहो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के लिए बुंदेली सेना जिलाध्यक्ष अजीत सिंह को यूपी बुंदेलखंड का प्रभारी नियुक्त किया गया है। फेस्टिवल के संयोजक/संस्थापक फिल्म अभिनेता राजा बुंदेला ने बताया कि 5 से 11 दिसंबर तक यह आयोजन खजुराहो में होगा। जिसमें यूपी एमपी बुंदेलखंड के लगभग 20 जिलों से प्रतिभावान प्रतिभाग करते हैं।
विज्ञापन

शनिवार को बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष ने बताया कि फिल्म फेस्टिवल आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई है। उन्हें यूपी बुंदेलखंड के सात जिलों का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इन जिलों की प्रतिभाओं को मंच दिलवाना, लघु टेली फिल्मों, शार्ट मूवी का प्रदर्शन कराना उनके जिम्मे है। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही हस्तियों को सम्मानित भी कराया जाएगा। यह कार्यक्रम राजा बुंदेला की प्रयास प्रोडक्शन मुंबई और पर्यटन एवं संस्कृति विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा आयोजन कराया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें