चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला से गांव के युवक ने तमंचा दिखाकर दुष्कर्म किया। थाने में शिकायत के बाद भी पुलिस ने आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी अब घर में आग लगाने की धमकी दे रहा है। जिससे पूरा परिवार भयभीत है।
सोमवार को जिला मुख्यालय आई महिला ने बताया कि उसका पति बाहर रहता है वह 27 अक्तूबर की रात कमरे में सो रही थी। तभी घर में घुसे एक युवक ने तमंचा सटाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसकी रिपोर्ट दर्ज कराने दूसरे दिन थाने पहुंची तो उसे टरका दिया। थाने से लौटने के बाद से आरोपी गांव में उसके घर के पास आकर घर जला देने की धमकी दे रहा है। जिससे परिजन भयभीत हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी अजीत पांडेय ने बताया कि वह लगातार थाने में ही रह रहे हैं। महिला तहरीर देगी तो जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।