फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से दो भाइयों की मौत

विज्ञापन
death of two cousins due to current - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
भरतकूप (चित्रकूट)। ट्रैक्टर-ट्राली में लदी प्रेशर ड्रिल मशीन में एचटी लाइन छू जाने से दो मजदूर भाई गंभीर रूप से झुलस गए। चालक करंट के झटके से सड़क पर जा गिरा। स्थानीय लोगों ने दोनों भाइयों को जिला लाए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सभी लोग गोंड़ा पहाड़ पर ब्लास्टिंग कराने के बाद मशीन लेकर लौट रहे थे, तभी बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के निर्माणाधीन मार्ग पर हादसा हो गया।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के कटनी जिले के उरदानीगंज गांव के संजय केवट (25) व घोघर थाना कनकी निवासी रामकुशल पारिवारिक भाई हैं। तीन माह से दोनों ब्लास्टिंग कराने वाले मझगवंा सतना के ठेकेदार के यहां काम करते थे। सोमवार को ठेकेदार के कहने पर भरतकूप थाना क्षेत्र के गोंडा पहाड़ में ब्लास्टिंग करने के लिए ट्रैक्टर-ट्राली पर प्रेशर ड्रिल मशीन रखकर गये थे। देर शाम लौटते समय जैसे ही निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के भरतकूप के मार्ग पर पहुंचे तो ट्रैक्टर चालक लवकेश का संतुलन बिगड़ गया। ट्रॉली में रखी ड्रिल मशीन एचटी लाइन से छू गई। इससे ट्राली में बैठे दोनों मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। करंट के झटके से चालक नीचे गिर पड़ा।
स्थानीय लोग निजी वाहन से दोनों को जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टरों ने संजय केवट व रामकुशल को मृत घोषित कर दिया। मृतक रामकुशल के चचेरे भाई हीरालाल ने बताया कि दोनों मृतक तीन भाइयों में मझले थे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के अन्य परिजनों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन

जमकर होती अवैध ब्लास्टिंग
चित्रकूट। भरतकूप क्षेत्र के पहाड़ों पर तमाम बंदिशों के बावजूद अवैध रूप से ब्लास्टिंग व पत्थर ढुलान का काम दिन रात जारी रहता है। स्थानीय लोगों की मानें तो यहां गोंडा पहाड़ में चल रही ब्लास्टिंग की अनुमति नहीं है। पहाड़ पर एक जनप्रतिनिधि और दूसरे बडे़ ठेकेदार की अवैध रूप से पत्थर ढुलान का काम चलता है। अब इस हादसे में मृत मजदूरों के परिजनों का मोटा मुआवजा देकर शांत कराया जाएगा ताकि उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज न हो सके। इस संबंध में जिला खनिज अधिकारी सन्नी कौशल ने बताया कि अभी पुलिस की कार्रवाई चल रही है। यह घटना पहाड़ नहीं रास्ते में हुई है जिसमें चालक की लापरवाही है। इसके बाद किस पहाड़ में ब्लास्टिंग करने गये थे इसकी भी जानकारी की जाएगी।

death of two cousins due to current- फोटो : CHITRAKOOT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें